प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नर्सिंग कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कबड्डी, बैटमिंटन, खो-खो, रस्साकसी, भालाफेंक, दौड़ आदि में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता, उपविजेता टीम को विद्यालय के प्रबंधक और पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने मेडल देकर सम्मानित किया। निदेशक डॉ. संदीप मिश्रा, प्राचार्य डॉ. अमित सिंह, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सूर्यकांत तिवारी, डॉ. डीसी शुक्ला, डॉ. शालिनी दुबे ने भी विचार रखे। इस मौके पर कविता, सुषमा, कुसुम, डब्लू ओझा, सागर तिवारी, श्याम, डॉ. रविकांत कौशल, दीपेंद्र तिवारी, मन्नू, साक्षी, प्राची आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...