भदोही, फरवरी 5 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित बाबा बड़े शिव धाम मंदिर परिसर में संत गाडगे समग्र धोबी समाज एवं जिला आयोजन समिति की मासिक बैठक गुरुवार को हुई। इस दौरान समाज की समस्याओं पर चर्चा करते 23 फरवरी को समाज के महापुरुष संत गाडगे महराज की जयंती समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व की भांति इस साल भी संत जी की जयंती पर समाज के मेधावी छात्रा छात्राओं को पुरस्कृत कर शिक्षा का स्तर बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी कन्नौजिया ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर रामधारी, पारसनाथ, विशुन लाल, केशव प्रसाद, श्यामसुंदर, श्रीचंद, ओम प्रकाश, राम रसीले, राहुल कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...