बिजनौर, जनवरी 29 -- धामपुर। शिशु एवं विद्या मन्दिर के संस्थापक तथा आरएसएस के पूर्व जिला संघचालक स्वर्गीय डॉ. कृष्ण बहादुर के शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का सशक्त संदेश दिया गया। इस अवसर पर उनकी सुपुत्री एवं वर्धमान डिग्री कॉलेज बिजनौर की प्रोफेसर डॉ. अनामिका बादल ने मेधावी छात्रों के लिए लगभग दो लाख रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने अपने पिता की स्मृति में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के जिला टॉपर्स को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इंटरमीडिएट में तनिष्क, पर्व कुमार, सिद्धार्थ कुमार तथा हाईस्कूल में ठा. रविप्रताप, यश कुमार व वंश कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके पति डॉ. दयितेन्द्र सिंह बादल, प्रधानाचार्य हेमेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी शिवकुम...