बदायूं, दिसम्बर 2 -- उझानी। रजत विद्या मंदिर बसोमा में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 छात्राओं को समाजसेवी डॉ.राजेश वर्मा द्वारा स्पोर्टस शर्ट देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक शिव कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया। डायरेक्टर रजत गुप्ता ने सराहनीय कार्य के लिए डॉ. राजेश वर्मा का आभार व्यक्त किया। पल्लवी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, सौरभ गुप्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...