अमरोहा, फरवरी 11 -- गजरौला। एसडीएम मंडी धनौरा विभा श्रीवास्तव ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर गोसाई पहुंचकर चुनाव संबंधी कार्यों की समीक्षा की। साथ ही विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को गिफ्ट देकर सम्मानित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। बूथ लेवल अधिकारी प्रियंका चौधरी व उनके सहायक अमित सिंह के चुनाव कार्यों की प्रशंसा की। विद्यालय की व्यवस्थाओं के लिए प्रधानाध्यापक डॉ. नरेंद्र सिंह व स्टाफ की प्रशंसा कर नामांकन बढ़ाने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...