लातेहार, अगस्त 5 -- बेतला, प्रतिनिधि। सूबे के पूर्व सीएम और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर मेदिनी आजाद संघ पलामू ने शोक सभा आयोजित कर उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर संघ के अध्यक्ष तथा झारखंड आंदोलन में सहभागी रहे रामनाथ सिंह ने स्व सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन का बखान करते कहा कि झारखंड ने अपने एक सच्चे सपूत को खो दिया। वहीं सभा को सतीश सिंह चेरो,वृजभान सिंह,बिनोद मांझी,कृष्ण सिंह अवध बिहारी मेहता,मथुरा सिंह आदि ने संबोधित किया और बारी-बारी से अपने विचार रखे। सभी ने दिशोम गुरु के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इसमें जवाहर सिंह,श्यामदेव सिंह,समर सिंह,महेंद्र बैठा, विष्णु देव सिंह समेत अधिक संख्या में झारखंड आंदोलनकारी के लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.