पलामू, जनवरी 1 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। नववर्ष 2026 के पहले दिन गुरुवार को पलामू जिले में पिकनिक स्पॉट पर जश्न का माहौल रहा। मेदिनीनगर सिटी के कोयल रिवर व्यू, चियांकी पार्क, गांधी पार्क, अमानत नदी आदि क्षेत्र में सैलानियों की भीड़ लगी रही। मलय डैम, केचकी संगम स्थल, छतरपुर के बटाने डैम परिसर, हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के सोन नदी तट, भीम बराज आदि परिसर में सैलानियों का दनभर भीड़ लगा रहा। हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत घघरा, लंगरकोट पर्यटन स्थल, मुरली पहाड़ी, सोन नदी का तट, हैदरनगर के सोन तटीय क्षेत्र तथा मोहम्मदगंज प्रखंड के भीम चूल्हा, भीम ब्रिज, काशी सोत सहित दर्जनों पिकनिक स्पॉट पर दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। युवाओं को झूमते-नाचते हुए नववर्ष का जश्न मनाते देखा गया। भीम बराज झील और मलय डैम में सैलानियों ने बोटिंग का भी आनंद लिया, बटाने डैम के ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.