पलामू, फरवरी 15 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह वरीय कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने कहा कि मेदिनीनगर मुख्य बाजार के चौधराना मार्केट सहित अन्य क्षेत्र में स्थित नगरपालिका की दुकानों में कारोबार करने वाले व्यवसायियों से तत्कालीन सरकार के निर्देश के बावजूद 2 करोड़ रुपये से अधिक कर की वसूली की गई है। तत्कालीन मेयर के नेतृत्व वाला मेदिनीनगर नगर निगम के बोर्ड ने सरकार के निर्देश का अनुपालन करने की जगह 6 रुपये की दर से ही कर वसूलना रहा जबकि इसे घटाकर 4 रुपये करने का निर्देश प्राप्त था। बोर्ड ने व्यवसायियों से 25 रुपये की दर से किराया वसूल करने का भी प्रस्ताव पारित किया है। यह अत्यंत पीड़ादायक है। मेदिनीनगर नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी के जीतकर आने पर न सिफ 4 रुपये की दर से कर की वसूली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.