पलामू, जनवरी 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी सह मेदिनीनगर नगर निगम अंतर्गत विभिन्न वार्डों में खुले नालियों के कारण नियमित रूप से बच्चे, बुजुर्ग और बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। कई बुजुर्ग भी इससे चोटिल हो चुके है। वार्ड 26, 27, 28 और 3 के कई हिस्से तो इससे ज्यादा ही प्रभावित है। वार्ड के नालियों पर न तो सभी जगह ढक्कन लगाया गया है और न ही सुरक्षा की अन्य कोई व्यवस्था की गई है। निगम स्तर पर चेतावनी से जुड़ा कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगा हुआ है। वार्ड के निवासियों ने बताया कि निगम की ओर से नियमित सफाई का सदैव अभाव रहता है। सफाई नहीं होने से नालियों में फिसलन और गहराई दोनों बढ़ गई हैं। सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव ने कहा कि अलग अलग वार्ड से प्राप्त आवेदन के आलोक में अनिवार्यता के आधार पर नालियों को ढका जा रहा है। निग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.