पलामू, दिसम्बर 1 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। मेदिनीनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन से मुलाकात कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से किए जा रहे बेहतर कार्यों के लिए आभार प्रकट किया। अध्यक्ष विकास शेट्टी ने बताया कि शहर में अपराध, ड्रग एडिक्शन और अनैतिक गतिविधियों में शामिल कुछ असामाजिक तत्व लगातार नए स्थान और तरीके तलाश कर सक्रिय हो रहे हैं। इसलिए कुछ संवेदनशील क्षेत्रों जैसे अंबेडकर पार्क, नदी किनारे के क्षेत्र, इंडस्ट्रियल एरिया, हवाई अड्डा परिसर समेत शहर के शांत एवं सुनसान मार्ग में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यंग बाइकर्स, तेज रफ्तार एवं स्टंट ड्राइविंग को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए प्रमुख मार्गों पर स्टॉप बैरियर लगाने,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.