पलामू, नवम्बर 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल और मां गंगा पूजा देव दीपावली आयोजन समिति ने बुधवार की शाम में मेदिनीनगर के कोयल रिवरफ्रंट पर देव दीपावली मनाया। कार्यक्रम में 11,000 दीप प्रज्वलित कर महाआरती की गई। रंगोली व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई। मुख्य आकर्षण वीर वीरांगना कार्यक्रम रहा जिसमें भारतीय संस्कृति और परंपरा पर आधारित प्रतियोगिता हुई। आयोजक टीम के सदस्य अविनाश राजा ने बताया कि भारतीय संस्कृति के खूबसूरत पक्षों को इसके माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में 15 से 60 वर्ष आयु वर्ग की 100 प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा, शास्त्र-शस्त्र ज्ञान, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चारण में प्रतिभा दिखाई। अमिशा कुमारी, स्वीटी तिवारी, कोमल और ऋषिकेश ने सर्वश्रेष्ठ प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.