मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी मुनीम कालोनी स्थित जैन मंदिर में रविवार को भारतीय जैन महासंघ द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वार्ड सभासद सीमा जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर सच्ची मानवसेवा के प्रतीक हैं। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मेदान्ता मेडिसिटी गुडगांव की टीम के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें मेदान्ता से आये कैंसर, हृदय और छाती रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए रोगियों को नि:शुल्क उपचार परामर्श देने का काम किया। भारतीय जैन महासंघ शाखा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री अधलेश जैन व उनकी पत्नी संतोष जैन के सौजन्य से आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.