लखीसराय, दिसम्बर 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के अवगिल गांव में सोमवार की रात अवैध हथियार से फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कट्टा, एक कारतूस, चार खोखा, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर 2025 की रात करीब 9:05 बजे मेदनीचौकी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि अवगिल गांव में महेंद्र साव की दुकान से मस्जिद तक के क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग की गई है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए अनुमंडल पुलिस प...