गंगापार, सितम्बर 26 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मांडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित देवी मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ रही। मांडा खास स्थित सिद्ध पीठ मां मांडवी देवी धाम, सातों बहनों की मेढ़ुली महारानी मंदिर, भारतगंज मंगलवारी बाजार में स्थित बुड्ढी मैया मंदिर व शुक्रवारी बाजार में स्थित राम जानकी मंदिर, प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर मांडा के गरेथा गांव में स्थित बाराही मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ रही। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगे कुल 156 दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्र के पांचवेु दिन सुबह शाम आरती में भक्तों की काफी भीड़ रही। इसके अलावा घरों में भी नौ दिवसीय कलश स्थापित कर मां दुर्गा की तमाम लोग उपासना कर रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.