अमरोहा, नवम्बर 10 -- हसनपुर। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर खादर निवासी सतपाल पुत्र नौ सिंह का आरोप है कि पड़ोसी खेत स्वामी से मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को आरोपी गाली दे रहे थे। मना किया तो मारपीट कर दी। बचाने के लिए आई पत्नी सुरता भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सतपाल व सुरता को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...