बहराइच, फरवरी 4 -- बहराइच, संवाददाता । दूसरे के खेत की मेढ़ पर जबरन पौधा रौंप रहे लोगों को रोकने पर दो महिलाओं पर हमला कर मारपीट की गई। घायलों को पुलिस ने मेडिकल को भेजते हुए मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। रामगांव थाने के खसहा मोहम्मदपुर के मजरे ऊंचेपुरवा निवासी रमेश पुत्र बैजनाथ के खेत की मेढ़ पर गांव के ही राधेश्याम व उसका बेटा रामू पौध रौंप रहे थे। रमेश की पत्नी केतकी व लक्ष्मी पत्नी टेर्री ने रोका। तो हमलावरों ने दोनों महिलाओं से मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात की जानकारी पर परिजन खेत पर दौड़े। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। इस मामले में दो को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.