जौनपुर, जनवरी 16 -- बदलापुर,हिन्दुस्तान संवाद। सत्यनारायण मिश्र एवं विवेक सिंह टिकाऊ मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गुरुवार को लखनेपुर की टीम ने ब्लैक टाइगर बंधवा को पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में ब्लैक टाइगर बंधवा ने कोहड़े को पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया था। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनेपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में राशिद के नाबाद 84 रनों की बदौलत कुल 163 रन बनायी। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी ब्लैक टाइगर बंधवा 129 रन पर ही सिमट गई। लखनेपुर के बल्लेबाज राशिद को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार के रूप में साइकिल दी गई जबकि शादिक सुल्तान को उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर चन्द्रहास शर्मा ने मैन ऑफ द सीरीज के रूप 11 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम को अंकित मिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.