देवरिया, मई 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में मंगलवार को मरीजों भीड़ ठसा ठस भरी रही। मेडिसिन व हड्डी विभाग के परिसर में पैर रखने तक का जगह नही बचा था। भीड़ के कारण मरीज चिकित्सक कक्ष में घुसने के लिए हंगामा करते रहे। रोगियों की भीड़ से मंगलवार को पूरी व्यवस्था चरमरा गई और मरीज फर्श पर ही बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मेडिकल कोलज के ओपीडी में मंगलवार को मरीजों की भीड़ सोमवार से अधिक रही। भीड़ के कारण मेडिसिन व हड्डी विभाग मरीजों से ठसा- ठस भरा रहा। भीड़ को देखते ही कई मरीज रजिस्ट्रेशन काउंटर से पर्ची लेने के बाद भी चिकित्सकों से बिना दिखाए ही लौट गए। वहीं जो मरीज चिकित्सकों से दिखाए, उन्हे भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब ढाई से तीन घण्टा इंतजार करने के बाद उनका नंबर आया। भीड़ के कारण चिकित्सक कक्ष में घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.