मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच में डॉक्टरों की कमी से मरीजों का इलाज समय से नहीं हो पा रहा है। सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक रहने से अफरातफरी की स्थिति रही। सुबह की ओपीडी में डॉक्टरों की कमी दिखी। मेडिसिन महिला ओपीडी में करीब दो सौ मरीजों का इलाज नहीं हो सका। इनमें करीब सौ महिलाएं वापस घर चली गईं। कुछ महिलाओं ने संध्या ओपीडी में इलाज कराया। सीतामढ़ी रून्नी सैदपुर की सुनीता देवी, विभा देवी, अनीता कुमारी, औराई की डौली कुमारी, बबिता देवी ने बताया सुबह से ही कतार में लगी थी। दो दिनों से सर्दी, बुखार है। यहां भी तेज धूप में खड़ी रही। बुखार और बढ़ गया। जब मेरा नंबर आया तो ओपीडी का समय सीमा समाप्त हो गया और ओपीडी बंद हो गया। अब गांव के डॉक्टर से ही दवा लेंगे। इधर, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रामाका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.