चतरा, फरवरी 19 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिटेशन केंद्र में गुरुवार को 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव श्रद्धा व आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक देवचरण दांगी ने कहा कि शिव जयंती मानव जीवन में अज्ञानता और अंधकार को दूर कर ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक दृष्टि से यह आत्मा और परमात्मा के मिलन तथा आत्म जागृति का पर्व है। सभी धर्मों के मूल तत्वों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सत्य एक है, उसे पाने के मार्ग अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.