बस्ती, अप्रैल 5 -- बस्ती। सीएचसी गौर में मेडिकल रिपोर्ट बनाने के नाम पर पीड़ित से धनउगाही का मामला सामने आया है। वॉयरल वीडियो में बिना चिकित्सक कम्प्यूटर ऑपरेटर की ओर से मेडिकल रिपोर्ट बनाने का पीड़ित ने आरोप लगाया है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया गया कि कोर्ट मामले में पुलिस दो पीड़ितों को मेडिकल के लिए सीएचसी लाई थी। जिसमें पहला वीडियो 4.54 और दूसरा वीडियो 3.31 सेकेंड का है। जिसमें एक व्यक्ति अपना और अपनी पत्नी का मेडिकल कराने सरकारी अस्पताल आने की बात कह रहा है। वीडियो में कहा है कि चोट कहां लगी है यह भी नहीं पूछा गया। अंगूठा लगवा लिया गया। इससे पीड़ित नाराज दिख रहा है। वीडियो में कह रहा है कि जब मेडिकल नहीं करना था तो क्यों 400 रुपये ले लिए। प्रिंटर खराब होने की भी बात कही गई। कम्प्यूटर ऑपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.