रांची, फरवरी 20 -- रांची। मणिपाल हॉस्पिटल्स के भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल, रांची में टोटल आर्टेरियल सीएबीजी सर्जरी की सफल शुरुआत की गई है। डॉ. अरविंद पाटिल की टीम ने एक 48 वर्षीय मरीज की जटिल हार्ट सर्जरी ऑफ-पंप तकनीक से की, जिसमें हृदय-फेफड़ा मशीन की जरूरत नहीं पड़ी। सर्जरी से पूर्व मरीज के हृदय की पंपिंग क्षमता मात्र 35-40% रह गई थी, जो अब बढ़कर 60% हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने इस आधुनिक चिकित्सा सुविधा को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...