रुद्रपुर, जून 2 -- दिनेशपुर। वार्ड 5 निवासी व क्षेत्र के सबसे पुराने दवा विक्रेता अग्रवाल मेडिकल के स्वामी अशोक अग्रवाल (62) पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की देर रात्रि उनका आकस्मिक निधन हो गया। लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके बड़े पुत्र केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री मयंक अग्रवाल ने नगर के श्मशान घाट में मुखग्नि दी। विधायक अरविंद पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष मंजीत कौर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, काबल सिंह, चंद्रकांत मंडल, हिमांशु सरकार, भोला शर्मा, डॉ. कुलवंत सिंह, डॉ. जी एल खुराना, निखिल विश्वास, विकास सरकार, सुनीता मिस्त्री, सुब्रोतो गोस्वामी, सुधीर राय, दीपंकर मंडल सहित तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.