बुलंदशहर, दिसम्बर 30 -- नगर क्षेत्र के चांदपुर रोड पर मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौटते व्यक्ति पर दो लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में राजनगर चांदपुर फाटक के समीप रहने वाले पीड़ित आयुष पुत्र राजेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 28 दिसंबर को उसके पिता राजेंद्र सिंह एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने गए थे। दवा लेकर लौटने के दौरान आरोपी युधिष्टर और पुष्पेंद्र ने उसके पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उसके पिता के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद दोनों आरोपी भविष्य में उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि घायल पिता का अस्पताल में उपचार कराया गया है। आरोपियों से पीड़ित...