अलीगढ़, फरवरी 1 -- खैर, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला ब्लॉक कॉलोनी निवासी एक मेडिकल स्टोर संचालक के रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले में लापता युवक के पिता की तहरीर पर कोतवाली खैर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। ब्लॉक कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय पंकज कुमार गोविल पुत्र रामकुमार गोविल की हरगोविंद मार्केट में मेडिकल स्टोर है। परिजनों के अनुसार 29 जनवरी की दोपहर पंकज कुमार अपनी दुकान बंद कर बुलेट बाइक सवार एक युवक के साथ बिना किसी को बताए चले गए थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर से आसपास के इलाकों व रिश्तेदारी में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद कोतवाली खैर में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई। पिता की तहरीर के ...