रुद्रपुर, फरवरी 2 -- किच्छा। मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलभट्टा पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अनीस अहमद पुत्र नूर हसन निवासी वार्ड 19 सिरौली कलां ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी इंद्रानगर में मेडिकल स्टोर की दुकान है। पड़ोस में रहने वाला अफसार कुरैशी पुत्र मो. अहमद उससे रंजिश रखते हुए अक्सर उसे गलियां और धमकियां देता रहता है। सोमवार को वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस बीच अफसार कुरैशी उसकी दुकान पर आया। आरोप है कि अफसार ने उसे गाली देनी शुरू कर दी। अनीस के विरोध करने पर अफसार ने दुकान में आग लगाने की धमकी देते हुए अनीस के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में अनीश को गुम चोट लगी और वह कुछ समय के लिए बेहोश हो गया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। इसके बाद अफसार वहां से चला ...