हरदोई, फरवरी 4 -- पाली, संवाददाता। मेडिकल स्टोर संचालक के मकान में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी बुधवार सुबह होने पर पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी मनोज मिश्रा मेडिकल स्टोर संचालक हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनकी पत्नी मायके परेली गई हुई थीं। वह स्वयं और उनका बेटा मेडिकल स्टोर पर थे, जबकि घर पर पिता सुरेश चंद्र अकेले थे। मंगलवार करीब तीन बजे पिता मकान बंद कर कहीं चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का मुख्य गेट खोलकर अंदर प्रवेश कर लिया। चोरों ने पिता के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे चांदी के करीब 60 नए-पुराने सिक्के, 80 हजार रुपये नकद, दो चांदी की पेटियां...