जौनपुर, फरवरी 20 -- खुटहन(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। अस्पताल रोड पर मेडिकल स्टोर के संचालक व सधनपुर गांव निवासी रामप्रताप प्रजापति का गुरुवार की देर रात मल्हनी बाजार के पास छतौरा गांव में बाइक की टक्कर से घटनास्थल पर मौत हो गई। वह घर से एक बरात में शामिल होने गए थे। मौके पर पहुंची सराय ख्वाजा थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। मेडिकल स्टोर संचालक 56 वर्षीय रामप्रताप गुरुवार की शाम दुकान बंद कर एक बरात में शामिल होने छतौरा गांव गए थे। जहां जनवासे के पास सड़क की पटरी पर खड़े थे। तभी पीछे से आया एक बाइक सवार उन्हें टक्कर मार दिया। बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर पलट गया। लोगों को मौके की तरफ आते देख वह बाइक छोड़कर फरार हो गया। उधर रामप्रताप सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोटें ...