रुडकी, मई 17 -- ड्रग्स विभाग ने मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से नारकोटिक्स दवाइयां बेचने की शिकायत पर शुक्रवार को छापेमारी की थी। इस दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की गई थी। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मेडिकल स्टोर स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बीते शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने टीम के साथ गंगनहर कोतवाली के रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि तेल्लीवाला गुर्जर में भारत मेडिकल स्टोर पर बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां रखी हुई है। ड्रग्स विभाग और गंगनहर पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नशीली की दवाइयां और इंजेक्शन बरामद किए है। एनटीएफ यूनिट के एसआई रणजीत तोमर की तहरीर पर मेडिकल स्टोर स्वामी मौ. हसन पुत्र खालिद, निवासी तेल्लीवाला पाडली गुर्जर के खिलाफ एनडीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.