बरेली, मार्च 19 -- पुरानी रंजिश में मेडिकल स्टोर में आग लगाने वाले दबंगों पर थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गेला गांव के वीरेन्द्र कुमार कुंडरा कोठी गांव में पुलिस चौकी के पास मेडिकल स्टोर चलाते हैं। मेडिकल स्टोर पर उसके साथ बैठने वाले उसके भाई नानकचन्द्र से बालपुर गांव के देवेन्द्र ने डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। आरोप है कि रुपयों का तकादा करने के बाद से वह रंजिश मानता है।वह कई बार उनकी दुकान पर आकर मारपीट कर चुका है। इसी रंजिश के चलते मंगलवार की सुबह उसने अपने साथी कुंवरसेन, ज्ञान सिंह व एक अज्ञात के साथ मिल उनके मेडिकल स्टोर में आग लगा दी। जिससे मेडिकल स्टोर में रखी 12 लाख रुपए की दवाईयां और 45 हजार रुपए की नकदी जलकर राख हो गयी थी। घटना की रिपोर्ट मेडिकल स्टोर स्वामी के पिता नरेन्द्रपाल की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.