मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद । मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम लघुपुरा में छापेमारी के दौरान ड्रग विभाग ने बिना लाइसेंस के चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ा। इस मेडिकल स्टोर पर 80 हजार रुपए की दवाइयां सीज की गई हैं। साथ ही दो नमूने लेकर लैब में परीक्षण के लिए भेजे हैं। आईजीआरएस में मिली शिकायत के आधार पर यह छापमारी की गई। ड्रग इंस्पेक्टर जयेंद्र कुमार ने थाना मैनाठेर की पुलिस के साथ छापेमारी की। उन्होंने बताया कि सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर मैनाठेर के ग्राम लघुपुरा में छापेमारी की गई। यहां धर्मेंद्र कुमार द्वारा बिना वैध औषधि विक्रय लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर का संचालन होता पाया गया। इसके साथ ही अवैध रूप से भंडारित एलोपैथिक औषधियां मिलीं। इन दवाइयों की अनुमानित कीमत लगभग अस्सी हजार रुपए है। इन सभी को विभाग की ओर से सीज क...