अल्मोड़ा, मई 26 -- विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शचि शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट, ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी, डॉ गीता पुनेठा, डॉ योगेश पुरोहित आदि ने नगर के मेडिकल स्टोरों में एक्सपायरी दवाइयों की जांच की। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस भी चेक किए गए। इस दौरान कुछ मेडिकल स्टोरों में एक्सपायरी बॉक्स नहीं थे। साथ ही कैमरे भी नहीं थे। उन्हें व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...