लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। मेडिकल संस्थानों में 50 फीसदी डॉक्टर सर्दियों की छुट्टियां पर हैं। इसका की वजह से ओपीडी प्रभावित हुई है। ऑपरेशन से लेकर जांच तक का इंतजार बढ़ गया है। केजीएमयू, लोहिया और पीजीआई में करीब 1300 डॉक्टर तैनात हैं। इनमें से करीब 650 डॉक्टर छुट्टी पर हैं। केजीएमयू, लोहिया संस्थान और पीजीआई में 25 दिसंबर से डॉक्टरों की छुट्टियां चल रही हैं। इसमें 50 प्रतिशत डॉक्टर पहले चरण में छुट्टी पर हैं। दूसरे चरण में नौ से 24 जनवरी तक डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे। केजीएमयू में करीब 600 डॉक्टर हैं। लोहिया संस्थान में 300 से अधिक डॉक्टर हैं। पीजीआई में डॉक्टरों की संख्या 400 हैं। तीनों संस्थानों में 50 फीसदी डॉक्टर अवकाश पर हैं। एनस्थीसिया विशेषज्ञों व सर्जन घटने से ऑपरेशन की संख्या में भी काफी कमी आई है। नए मरीजों को फरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.