नोएडा, जनवरी 19 -- ग्रेटर नोएडा। यथार्थ अस्पताल में ईटा-2 एओए के सहयोग से एक मेडिकल रूम सुविधा की शुरुआत की है। इसका शुभारंभ दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया। यह मेडिकल रूम स्थानीय निवासियों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता, त्वरित स्वास्थ्य परामर्श तथा आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहयोग प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता, निशुल्क इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा आदि सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...