मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच में इलाजरत मारपीट में जख्मी एक युवक की बुधवार को मौत हो गई। युवक अहियापुर थाना क्षेत्र के जमालाबाद गांव का 27 वर्षीय पंकज सहनी था। पंकज सरैया थाने के बहिलाबारा, लक्ष्मीपुर गांव स्थित ससुराल में परिवार के साथ रहता था। मामले में उसकी मां चंदा देवी ने मेडिकल ओपी में बयान दर्ज कराया है। उसने पंकज के ससुराल के छह लोगों पर उसके बेटे के साथ मारपीट कर जहर खिला देने का आरोप लगाया है। मेडिकल ओपी प्रभारी राजकुमार गौतम ने बताया कि इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। उसके परिजन ने मारपीट का आरोप लगाया है। बयान की कॉपी संबंधित थाने को भेज दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.