मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मेडिकल स्थित मदरसा रसीदिया व मुसाफिरखाना में इस वार्षिक सत्र में नौ छात्रों ने हाफिजे कुरान की पढ़ाई मुकम्मल की। उनकी दस्तारबंदी की गई। मौके पर काजी-ए-शहर मुफ्ती मौलाना मोहम्मद इकबाल ने दुआ की। उन्होंने उस्ताद की अहमियत और कुरान की तालीम पर रोशनी डाली। कहा कि आज ये नौ छात्र कुरान के हाफिज हो गए। वहीं मदरसा के अन्य विषयों में भी अव्वल, दोयम और सोयम छात्रों को मौलाना ने पुरस्कृत किया। मदरसा के सेकेट्री मौलाना मोजाहिदुल इस्लाम ने बताया कि अहियापुर के मुरादपुर दुल्लाह गांव के छात्र अब्दुर रहमान, कटाई के छात्र मो. गुफरान, मोतीपुर के मो. तनवीर, ठिकहीं के मो. दिलशाद, रामपुर के मो. जबीहुल्लाह, मधुबन घूंट गांव के मो. मसब, धर्मगाछी गांव के मो. फैजी, बेगूसराय के मो. सलमान और मो. फैसल ने कुरान पाक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.