रांची, दिसम्बर 15 -- रांची। झारखंड हाईकोर्ट में मेडिकल बायो वेस्ट के उचित निस्तारण की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान रिम्स की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया। उनकी ओर से अदालत से समय देने की गुहार लगाई गई। अदालत ने रिम्स के आग्रह को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 19 जनवरी को निर्धारित की है। रिम्स से निकलने वाले मेडिकल बायो वेस्ट को सामान्य कचरे के साथ फेंके जाने की खबर अखबार में प्रकाशित होने पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। इसके अलावा ह्यूमन राइट्स संस्था की ओर से मेडिकल बायो वेस्ट के उचित निस्तारण की मांग को लेकर जनहित याचिका भी दाखिल की गई है। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले में रिम्स से जवाब मांगा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...