सहरसा, दिसम्बर 11 -- सहरसा, नगर संवाददाता ।सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने दवा दुकान में रूपये चोरी की घटना को अंजाम दिया है । मामले में पीड़ित दुकानदार शहर के बैजनाथपट्टी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ दिनों पहले हीं सुखासन रनखेत वार्ड तीन समीप दवा दुकान खोला है।बीती रात 9 दिसम्बर मंगलवार की शाम 7 बजे वह दवा दुकान बंद कर अपने घर चला गया। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे जब दुकान पहुंचे तो देखा की दुकान का ताला सही सलामत है। लेकिन जब दुकान का ताला खोलकर अन्दर गए तो देखा कि ऊपर एसबेस्टस टूटा हुआ है। चोरों ने दुकान का ऊपर एसबेस्टस तोड़ कर दुकान के गल्ला से 30 हजार रूपया, एक पावर बैंक चोरी कर लिया गया। पीडित दुकानदार की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने छानबीन किया। दुकानदार ने आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्...