नोएडा, जनवरी 7 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-28 में विकसित हो रहा मेडिकल डिवाइस पार्क (एमडीपी) मार्च 2027 तक पूरा हो सकेगा। यहां पर अभी उपकरणों की टेस्टिंग के लिए गामा रेडिएशन समेत करीब 13 लैब का निर्माण होना है, जिसमें एक वर्ष का समय लगेगा। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि यमुना सिटी के सेक्टर-28 में 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित हो रहा है। इसमें अबतक 100 से अधिक भूखंड का आवंटन हो चुका हैं, जबकि एक कंपनी ने उपकरणों का उत्पादन भी शुरू कर दिया है। बुधवार को मेडिकल डिवाइस पार्क को लेकर उच्च अफसरों की बैठक हुई, जिसमें भारत सरकार के फार्मास्युटिकल विभाग, प्राधिकरण, प्रदेश सरकार समेत हर स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि एमडीपी को पहले मार्च 2026 तक पूरा कराने की योजना थी लेकिन लैब और गामा रेडिएशन सेंटर के चलते एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.