मथुरा, दिसम्बर 10 -- नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा केडी मेडिकल कॉलेज में आयोजित ब्रज प्रांत स्तर के अभ्यास वर्ग में 15 मेडिकल कॉलेजों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेडिकल विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, सेवा भाव, बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण और तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शुभारंभ दीप प्रज्वलन व एनएमओ मंत्र से हुआ। मुख्य अतिथि अक्षयपात्र के स्वामी अनंतवीर्य दास, आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत महापात्रा, केडी विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. विकास अग्रवाल, एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के प्राचार्य एवं एनएमओ ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. प्रशांत गुप्ता, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मनीष पांडेय, सचिव डॉ. अंकुर गोयल एवं विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों का समारोह में स्वागत किया गया। पहले सत्र ...