गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्टाफ पार्किंग से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पादरी बाजार निवासी बबलू चौहान 20 फरवरी 2026 को मरीज देखने मेडिकल कॉलेज आए थे। उन्होंने अपनी काले रंग की बाइक पार्किंग में खड़ी की थी। रात 12:08 से 12:30 बजे के बीच चोर बाइक लेकर फरार हो गया। तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...