सहारनपुर, जून 22 -- सहारनपुर। मेरठ मेडिकल कॉलेज से हत्या और लूट के आरोपी बंदी के फरार होने के मामले में एसएसपी ने दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। बंदी सहित चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मेरठ मेडिकल कॉलेज में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं फरार बंदी का दो दिन बाद भी पता नहीं चला। सहारनपुर जिला कारागार में कोतवाली देहात के गांव माहेश्वरी निवासी मुसाहिद हत्या और लूट के मामले में जेल में बंद था। वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। 24 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा में सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात दरोगा राजकुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, आदित्य और देवेंद्र कुमार को लगाया गया था, जबकि जिला कारागार में तैनात कांस्टेबल देखभाल और निगरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.