कुशीनगर, नवम्बर 26 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। रामकोला कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद सामने आया है कि उसके परिजन प्रसव पीड़ा होने से सबसे पहले पडरौना मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल में भर्ती कराने ले गए थे। मगर वहां से उसे यह कह कर किसी अच्छे निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गयी थी कि यहां ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। दलालों ने उसे यहां से ले जाकर रामकोला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इससे पहले भी एक प्रसूता को यहां से जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल भेजने का मामला सामने तब आया था, जब मंडलीय स्वास्थ्य टीम ने पिछले महीने कई निजी अस्पतालों की औचक जांच की थी। उस मामले में एडी हेल्थ ने अब विशेष जांच टीम गठित की है। रामकोला थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत सोहरौना निवासी अनिल कुशवाहा ने अपनी भाभी पूनम देवी पत...