बिजनौर, फरवरी 8 -- मेरठ मेडिकल की तर्ज पर महात्मा विदुर राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर में 27 वर्षीय एक युवक की वेरिकोज़ वेन्स की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। शनिवार को उक्त युवक को डिस्चार्ज किया गया। अपने मेडिकल कालेज में पहली बार यह जटिल सर्जरी हुई है। चाँदपुर निवासी 27 वर्षीय पुरुष रोगी अब्दुल रहीम की यह शल्य चिकित्सा बीते मंगलवार को सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गोस्वामी* के नेतृत्व में उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा संपन्न की गई। सर्जरी आधुनिक चिकित्सकीय मानकों के अनुसार सुरक्षित एवं सफल रही। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है और वह चिकित्सकीय निगरानी में स्वस्थ हो रहा है। डॉ. दिनेश गोस्वामी ने वेरिकोज़ वेन्स के लक्षणों पर जानकारी देते हुए कहा,"वेरिकोज़ वेन्स की समस्या में पैरों की नसें उभरकर टेढ़ी-मेढ़ी दिखाई देने लगती हैं। इसके प्रमुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.