जौनपुर, जनवरी 20 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नयनसंड स्थित डॉ. शकुंतला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज परिसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के साप्ताहिक आयोजन का शुभारंभ सोमवार को हुआ। जिसका उद्घाटन पूजन और फीता काटकर कालेज की प्रबंध निदेशक वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा. शकुंतला यादव और संस्थापक पूर्व सीएमओ डा. रामअवध यादव ने संयुक्त रूप से किया। इसमें कॉलेज के छात्र और छात्राएं क्रिकेट, बैडमिंटन, दौड़, कुश्ती, कबड्डी जैसे विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर प्राचार्य डा. बीना त्रिपाठी, डा. शैलेश्वरी यादव, डॉ. गौरी शंकर, अखिलेश सिंह, संजय कुमार सिंह, डा. संजय गुप्ता, डा. धर्मेन्द्र, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, सचिन यादव, सत्येन्द्र यादव, गोल्डन और समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...