प्रयागराज, नवम्बर 30 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए कई निर्माण कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण। इसके बन जाने से इंडोर और आउटडोर दोनों तरह के खेल की बेहतर सुविधा हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज के निर्माण प्रभारी डॉ. मान सिंह के अनुसार, प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की लागत लगभग 17 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण उप्र राजकीय निर्माण निगम की ओर से किया जा रहा है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की गाइडलाइन के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होना जरूरी है। मेडिकल छात्रों का अधिक समय पढ़ाई में जाता है और सेहत का ध्यान कम रख पाते हैं। इसलिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बनने से व्यायाम करने में आसानी रहेगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.