मुजफ्फर नगर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज ने बच्चों के लिए सुपर स्पेशियलिटी पिडियाट्रिक ओपीडी की सुविधाएं बढ़ाई है। इसके लिए ग्रेटर नोएड़ा के ययार्थ सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के चिकित्सको के बैठने की व्यवस्था की है। विशेषज्ञ बाल रोग चिकित्सक महानगरों से कम फीस में बच्चों के दिल, गैस, किडनी आदि बीमारियों का चैकअप के साथ उन्हें अपने शहर में इलाज की सुविधाएं देगा। मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी के शुभारंभ कार्यक्रम में सीएमएस डा. कीर्ति गिरी गोस्वामी ने बताया कि उनके मेडिकल कालेज में यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों की मदद से अब सुपर स्पेशियलिटी पिडियाट्रिक शुरू की गई है। प्रयास है कि वहां के चिकित्सक मुजफ्फरनगर व आसपास के बच्चों की गंभीर बीमारियों को अपने अनुभवों से इलाज करेंगे। भविष्य में...