देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को भीड़ रही। वायरल फीबर, नस की बीमारी से संबंधित पीड़ित बढ़े हैं। चेस्टपेन और पैरलासिस की शिकायत लेकर भी लोग पहुंचे थे। मेडिसिन, आर्थो, बाल रोग, ईएनटी, पल्मोनरी मेडिसिन, स्किन विभाग में मरीजों की लंबी कतार रही। डॉक्टर को पहले दिखाने को लेकर धुक्का-मुक्की भी हुई। दवा काउंटर और एक्स-रे जांच के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा, जिससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। यहां सुविधा बढ़ने से मरीजों की भीड़ बढ़ी है। शुक्रवार को करीब दो हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, वहीं फालोअप में भी लोग आए थे। मेडिसिन में लंबी कतार रही। करीब दस लोग सांस फूलने के साथ...