देवरिया, फरवरी 12 -- देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में बुधवार को भीड़ रही। वायरल फीबर, नस, त्वचा व कान रोग से पीड़ित मरीज बढ़े हैं। चेस्टपेन की शिकायत लेकर भी लोग पहुंचे थे। इसके अलावा श्वास, आंख से संबंधित बीमारी से ग्रसित मरीजअधिक रहे। मेडिसिन, बाल रोग, आर्थो, ईएनटी, पल्मोनरी मेडिसिन, स्किन विभाग में मरीजों की लंबी कतार रही। डॉक्टर को पहले दिखाने को लेकर धुक्का-मुक्की भी हुई। दवा काउंटर और एक्स-रे जांच के लिए लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज में शहर के अलावा ग्रामीणांचल तथा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। सुविधा दिनोदिन बढ़ने से मरीजों की भीड़ बढ़ी है। बुधवार को करीब दो हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, वहीं फालोअप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.