देवरिया, दिसम्बर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में वायरल, नस, स्किन, श्वास से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को करीब ढाई हजार से अधिक मरीज पहुंचे थे। मेडिसिन, आर्थो, चर्म रोग, चेस्ट, ईएनटी, बाल रोग में मरीजों की कतार लगी थी। इसकी वजह से मरीजों को इंतजार करना पड़ा। पहले डॉक्टर के कमरे में जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। दवा काउंटर और डिजिटल एक्स-रे सेन्टर पर भीड़ रही, जिससे परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। हालांकि अन्य दिनों से कम मरीज पहुंचे थे। सुबह से लोग रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंचने लगे। करीब डेढ़ बजे तक लोग पहुंचे। करीब 1800 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, वहीं फालोअप में भी मरीज पहुंचे थे। ठंड बढ़ने के कारण श्वास,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.